भोपाल ।   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी एवं सांसद श्रीमती दर्शना सिंह मुख्य वक्ता के रूप में एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह विशेष अतिथि के रूप में मार्गदर्शन दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश की प्रत्येक आंगनवाडियों में पोषण अभियान कार्यक्रम चलायेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसंबर तक चलेगा। पोषण अभियान की तैयारियों के लिए मंडल प्रभारी सह प्रभारी के साथ 10 बहनों की टीम अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का काम देखेंगी। प्रत्येक मंडल में एक आदर्श आगंनवाडी बनाने का संकल्प के साथ अभियान चलेगा। हर आगंनवाडी के प्रभारी की जिम्मेदारी बहनों को दी गयी है। 
  

 बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्रीमती माया पटेल, प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती निशा सक्सेना सहित मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलाध्यक्ष शामिल थी। आभार श्रीमती नंदिता पाठक ने माना।