मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीती रात एक घर में आग लग जाने से परिवार के 5 लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा जिले में उमरेठ के नेहरू चौक के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि यहां के सुभाष उर्फ नवलू साहू के मकान में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान घर में सुभाष साहू, उनकी पत्नी संतोषी, बच्चे भूपेंद्र, रूपेंद्र और दिव्यांग बेटी रुचि गहरी नींद में थे। अचानक बाइक में ब्लास्ट होने की आवाज से सब जागे, देखा तो सभी आग की लपटों के घिरे हुए थे। बाहर निकलने में सभी झुलस भी गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। रुचि और भूपेंद्र की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। नागपुर में इलाज के दौरान रुचि ने दम तोड़ दिया। भूपेंद्र का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 60 प्रतिशत तक जल गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसों के प्राथमिक कारणों की जांच कर रही है।
घर में लगी आग से परिवार के 5 लोग झुलसे
आपके विचार
पाठको की राय