
मध्य प्रदेश में कोरोना के लगातार मामले सामने आ रहे है। शनिवार को प्रदेश में 8143 जांच में 44 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 305 पहुंच गई। मध्यप्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 13 मरीज भर्ती है। इनमें 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अब तक 10 लाख 42 हजार 518 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 477 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 736 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 37 मरीज ठीक हुए। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में नए संक्रमित मरीज मिले है।