आज सुबह से ही तीखी धूप खिली है। जिला प्रशासन ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के समय में आज से परिवर्तन किया है। सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक ही स्कूल चलेंगे। कल रविवार को गया का तापमान 42.7 डिग्री रहा। अप्रैल महीने में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है । मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। वैसे में विभाग ने संकेत किया है की दोपहर के वक्त घर से बाहर सुरक्षित रूप से निकले।जिले में पिछले पांच दिनों से प्रचंड गर्मी व लू का कहर जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डा.अनूप कुमार चौबे ने बताया कि अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

19 अप्रैल 2022 तक अधिकतम तापमान 40.3 से 43 और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 अप्रैल 2022 तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लू चलने की संभावना है। 18 अप्रैल से 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे से लू चलेगा।