
ग्वालियर| शहर में जहां बुधवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्वागत यात्रा निकाली गई वहीं कांग्रेस ने यात्रा के विरोध में फूलबाग पार्क के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि जब शहर के लोग कोरोना से मर रहे थे, उन्हें उपचार नहीं मिल रहा था। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री व विधायक लाखन सिंह, ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिंह सिकरवार, डबरा विधायक सुरेश राजे, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेता अशोक सिंह प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि एक संविधान दो विधान चलाने वाली भाजपा सरकार के नेता सिंधिया कोविड से पीड़ित मृतकों के परिवार के दुख में सम्मिलित न होकर स्वागत कराने आए हैं। वहीं बाढ़ से बेघर हुए किसानों, ग्रामीणों को राहत देने के बजाए स्वागत करवाने के लिए आतुर हैं। पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों पर प्रकरण दर्ज करने के लिए कानून कुछ और है, भाजपा सत्ताधारी दल पर कानून कुछ और। ऐसे में धरना डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाना और उसकी रक्षा करना है।