अहमदाबाद | आगामी अषाढी दूज को भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा को लेकर तैयारियां जोरशोर शुरू हो गई हैं| हांलाकि कोरोना संकट के बीच इस वर्ष भी रथयात्रा निकलेगी या नहीं, यह फिलहाल तय नहीं है| लेकिन उससे पूर्व आज मंदिर जलयात्रा निकली| उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा और मंदिर के महंत दिलीपदासजी महाराज समेत सीमित लोग जलयात्रा में शामिल हुए| इस बार जल यात्रा में केवल पांच कलश, एक गजराज ही शामिल किए गए| आमतौर पर हर साल 108 कलश में नदी का जल लाया जाता है| लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीमित संख्या में जलयात्रा का आयोजन किया गया| अहमदाबाद की साबरमती नदी से कलश में जलकर मंदिर लाया गया, जहां भगवान जगन्नाथजी का जलाभिषेक किया| जलाभिषेक संपन्न होने के पश्चात आज दोपहर ही भगवान अपने ननिहाल रवाना हो जाएंगे| जलयात्रा के संपन्न होने के बाद नितिन पटेल ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथजी के मंदिर में अनोखा महोत्सव हुआ| गृह मंत्री और मंदिर ट्रस्टियों की उपस्थिति में नदी से जल लाकर भगवान का जलाभिषेक किया गया| सभी धार्मिक विधि संपन्न हुई है| अहमदाबाद पुलिस की मदद से आज से मंदिर में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किया गया है|