
मुंबई । महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बिस्तर की कमी की खबरें आ रही है। ऐसे में मंत्री असलम शेख ने सेलेब्रिटिज को निशाने पर लिया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की बजाय घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार असलम ने कहा कि अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर जैसे कुछ सेलेब्रिटीज को हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं थी। बेड जरूरतमंदों के लिए छोड़ देने चाहिए था। बता दें 4 अप्रैल को अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए बताया किया था कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अगले ही दिन 5 अप्रैल को अक्षय ने ट्वीट कर बताया था कि वो ठीक हैं। डॉक्टरों की सलाह पर एहतियात बरते हुए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। 12 अप्रैल को अक्षय पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आए। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने सेलेब्रिटिज को निशाने पर लिया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की बजाय घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी है। देश में कोरोना वायरस बेकाबू होते जा रहे हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक है। कई फिल्मी सितारे भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लगातार बढ़ते केस के कारण उद्धव सरकार सख्त फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं आज (बुधवार) 8 बजे से ब्रेक द चेन अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी। अगले 15 दिनों तक आने-जाने पर रोक रहेगी। लोकल ट्रांसपोर्ट चालू रहेगा। वहीं आवश्यक सेवाओं को आने-जाने की छूट रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।