हुबली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रभावशाली लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। रविवार को अपने अगले कदम के बारे में यहां पत्रकारों से बात करते हुए शेट्टार ने दावा किया कि अब उनके लिए सभी विकल्प खुल गए हैं। शेट्टार भाजपा छोड़ अब किस पार्टी में शामिल होंगे इसको लेकर अपने शुभचिंतकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए शेट्टार ने बताया कि अब तक कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन वह कांग्रेस में शामिल होने के बारे में अपने करीबी लोगों से चर्चा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करेंगे, शेट्टार ने कहा कि वह पीएम मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचने का कोई प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाल रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है।
शेट्टार ने कहा कि जिन वरिष्ठों ने पार्टी का निर्माण किया, उन्हें जान-बूझकर अपमानित किया जा रहा है। इससे पार्टी को नुकसान होगा। राज्य में कुछ चीजों को हल्के में लिया है। उनमें वरिष्ठों से बात करने का शिष्टाचार नहीं है। शेट्टार ने कहा कि बीजेपी देश में लिंगायत नेतृत्व को खत्म कर रही है। निहित स्वार्थों के लिए भाजपा पार्टी की बलि दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि शेट्टार हुबली-धारवाड़ (मध्य) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज
आपके विचार
पाठको की राय