कोल्हापुर : कोल्हापुर के महालक्ष्मी मन्दिर में प्रवेश करने गई भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई को मन्दिर के अंदर घुसने नहीं दिया गया। तृप्ति के साथ महालक्ष्मी मंदिर परिसर में धक्का-बुक्की भी हुई। आपको बता दें की उन्हें आज हिरासत में ले लिया गया था। गौर हो की शनि शिन्ग्नापुर मन्दिर में प्रवेश करने के बाद तृप्ति ने कोल्हापुर के महालक्ष्मी मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए संघर्ष करने का एलान किया था।

आपको बता दें की तृप्ति ने इलज़ाम लगाया था की पुलिस ने उन्हें साडी पहन कर मंदिर में प्रवेश करने को कहा था।  तृप्ति ने बताया की एक पुलिस ऑफिसर ने फोन कर उन्हें ये आर्डर दिया था।

आपको बता दें की तृप्ति शर्मा ने महिलाओं को शनि शिन्ग्नापुर मन्दिर में प्रवेश के लिए काफी संघर्ष किया था। इसी महीने की 9 तरीक को महाराष्ट्र में श्री शनेश्वर देवस्थान (शनि शिंगणापुर मंदिर) ट्रस्ट द्वारा लैंगिक समानता को लेकर ऐतिहासिक मतदान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों की हजारों महिलाओं ने यहां शनिवार को भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में महिलाओं द्वारा भगवान की पूजा पर लगी चार सदी पुरानी पाबंदी शुक्रवार को हटने के बाद शनिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान का अभिषेक किया।