वॉशिंगटन. अमेरिका भयंकर तूफान की चपेट में है। अब तक 2 फीट (करीब 23 इंच) तक बर्फ गिर चुकी है। इमरजेंसी वार्निंग जारी करके 5 करोड़ लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वॉशिंगटन में रविवार तक 30 इंच रिकॉर्ड बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी इतनी ज्यादा है कि प्रेसिडेंट बराक ओबामा भी व्हाइट हाउस से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
8,835 फ्लाइट्स कैंसल, 1 लाख से ज्यादा घर अंधेरे में.... पढ़े लेटेस्ट अपडेट्स...
- शुक्रवार और शनिवार को 8,835 फ्लाइट्स कैंसल।
- बिजली नहीं होने से नॉर्थ कैरोलिन के 1,00,000 से ज्यादा घर अंधेरे में।
- जॉर्जिया, टेनेसी, पेंसिलवेनिया, मैरीलैंड, केंचुकी, नॉर्थ कैरोलिन, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया और वेस्ट वर्जीनिया में इमरजेंसी घोषित की गई है। वॉशिंगटन डी.सी. में 'स्नो इमरजेंसी' घोषित की गई है।
- न्यूजर्सी की बर्नीगेट टाउनशिप में पुलिस ने फेसबुक के जरिए कोस्टल एरिया से दूर रहने की वार्निंग दी है। तूफानी हवाओं के कारण यहां बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
- फिलाडेल्फिया में कोड ब्लू इश्यू किया गया है। इसका मतलब है कि अगर कोई भी बेघर शख्स सड़क पर दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को फोन किया जाए। पुलिस उसे शेल्टर होम तक पहुंचाएगी।
- नॉर्थ कैरोलिना में शुक्रवार रात बर्फबारी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, ठंड के कारण कम से कम आठ लोग मारे गए हैं।
- वर्जीनिया स्टेट पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात 989 गाड़ियां क्रैश हुई और बर्फबारी में 793 गाड़ियां फंस गईं।
- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ एरिया में 18 से 40 इंच तक बर्फ गिर सकती है।
- हर घंटे गिर रही एक इंच बर्फ और तेज हवाओं के चलते 22 राज्यों में 8.5 करोड़ की आबादी पर असर पड़ा है।
- जरूरी चीजों की सप्लाई रुक जाने की वजह से कई सुपरमार्केट खाली हो चुके हैं।
1922 में अाया था ऐसा तूफान...
- अफसरों के मुताबिक, आधी सदी में वॉशिंगटन ने जितनी बर्फ नहीं देखी होगी, इस वक्त उतनी बर्फ गिर सकती है।
- वॉशिंगटन में इससे पहले 1922 में दो दिनों के अंदर 28 इंच बर्फबारी हुई थी।
- सीएनएन और एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त यूएस में करीब 73 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
एक हजार ट्रक तैनात
- बर्फ हटाने के लिए एक हजार ट्रक तैनात किए गए हैं।
- पांच राज्यों और 1000 से ज्यादा काउंटी में इमरजेंसी लगाई गई है।
- उधर, व्हाइट हाउस ने नेशनल मेडल्स ऑफ साइंस और नेशनल मेडल्स ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेरेमनी की तारीख आगे बढ़ा दी है।
- इस प्रोग्राम में भारतीय मूल के साइंटिस्ट राकेश जैन को प्रेसिडेंट बराक ओबामा नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करने वाले थे।