उज्जैन  । उज्जैन के महाकाल लोक को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो- कम वाटर शो, का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने 30 करोड़ रुपए  की परियोजना तैयार की है। परिसर के  सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जा रही है। किसी भी अनुचित गतिविधि को साउंड सिस्टम से तुरंत सूचना देकर रोका जाता है।