पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो चुका है। दरअसल, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही कक्षा 9वीं की लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है।
इसके पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने बिहार में जंगलराज के वापसी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मैं बिहार से हूं और जो हो रहा है, उससे मैं शर्मिंदा हूं। जंगलराज शुरू हो गया है। कानून मंत्री खुद फरार है, वहां भी अपहरण के मामले में। आपने कैसे आदमी को कानून मंत्री बना दिया जो अनंत सिंह का दाहिना हाथ है। हालांकि आरके सिंह ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के मामले में यह टिप्पणी की थी।