लखनऊ के ठाकुरगंज में कपड़ा व्यापारी महेंद्र मौर्या की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।पैदल आए हमलावरों की पहली गोली कार के शीशे को भेदती हुई अंदर चली गई जबकि दो गोलियां महेंद्र के सीने और पेट की तरफ लगी। घर से कुछ दूरी पर हुई फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले बाहर आये तो उसे खून से लथपथ देखकर दहशत में आ गए। अफरातफरी के बीच महेंद्र को ट्रॉमा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने कुछ लोगों से महेंद्र का विवाद चलने की बात कही है। इसी आधार पर तीन लोगों की तलाश में रात डेढ़ बजे दबिश दी गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कपड़ा व्यापारी पर बदमाशों ने की फायरिंग
आपके विचार
पाठको की राय