टोक्यो । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनके मौत की पुष्टि की है। बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
हमले को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बीजिंग में एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से चीन सदमे में है, चीन उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि वह खतरे से बाहर हो जाएंगे और वो जल्द ही ठीक हो।
इस हमले को लेकर जानकारी सामने आई है कि हमलावर रैली में पत्रकार बनकर आया था और मौका पाकर शिंजो आबे को गोली मार दी। वहीं डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। हमले के बाद जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने देश को संबोधित किया। इस दौरान वो भावुक भी दिखे।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई। पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हुए हैं।’ साइट पर एक रिपोर्टर ने गोली चलने की आवाजें सुनीं। आबे के गिरते ही उनके कान के पीछे से खून बहता देखा गया। हालांकि, अभी उनकी हालत के बारे में पता नहीं चला है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।
67 साल के ​​​​​​शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।