भिलाई। पूर्व विधायक व साडा अध्यक्ष रहे भजन सिंह निरंकारी पंचतत्व में विलिन हो गए। अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी थी। सभी दलों के नेता व कार्यकर्ता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि भिलाई निगम के पार्षद व एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने दी। इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहर के विकास की नींव रखने वाले एक आदर्श नेता को हमने खो दिया।वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता स्व. मोतीलाल वोरा के सबसे विश्वासपात्र थे। स्व. मोतीलाल वोरा ने उन्हें मध्य प्रदेश बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। भजन सिंह निरंकारी 1985 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भिलाई के अध्यक्ष रहे थे।





