भोपाल। एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ एसपी साउथ की भी जिम्मेदारियां भी संभाल ली हैं। एसपी साउथ अंशुमान सिंह के पंद्रह दिन की छुट्टी पर जाने की  वजह से एसपी साउथ का चार्ज  अरविंद सक्सेना को दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अंशुमान सिंह अपने बच्चों की स्पोर्ट्स इंज्यूरी के इलाज के लिये मुंबई गए हैं और 6 मई तक छुट्टी पर रहेंगे।

अरविंद सक्सेना भोपाल पुलिस का चेहरा माने जाते हैं। अरविंद सक्सेना राजधानी में सीएसपी, एएसपी और अब एसपी के चार्ज में राजधानी में रहे हैं। बतौर सीएसपी हनुमानगंज अरविंद सक्सेना ने राजधानी में मई 2000 में आमद दी थी। इस पद पर वो मई 2002 तक रहे। अरविंद सक्सेना की सेंकण्ड इनिंग्स राजधानी के एएसपी रूरल, ट्रैफिक और क्राइम के बतौर अप्रैल 2004 से सितंबर 2008 तक रही। भोपाल एसपी नॉर्थ जुलाई 2012 से हैं। अरविंद सक्सेना और अंशुमान सिंह दोनों बैचमेट हैं।