नई दिल्ली। पति परमेश्वर होता है, अगर वो ही पति पत्नी को परेशान करंे तो वह दरिंदा बन जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया है दिल्ली का। जहां पर एक डॉक्टर पत्नी को पति द्वारा बार-बार परेशान किए जाने पर पत्नी ने जीवन लीला समाप्त कर ली। खबरों के मुताबिक घरेलू झगड़ों की वजह से परेशान होकर एम्स की डॉक्टर प्रिया वेदी (31) ने खुदकुशी कर ली। उनकी डेड बॉडी पहाडग़ंज के एक होटल से बरामद की गई। आत्महत्या से पहले प्रिया वेदी ने फेसबुक पर एक लंबी चि_ी और सुसाइड लिखा है।

इसमें उन्होंने डॉक्टर पति पर समलैंगिक होने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार शाम प्रिया की गुमशुदगी की शिकायत उनके पति दर्ज कराई थी। पुलिस को उन्होंने सुराग दिया था कि प्रिया सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम एरिया में छिपी हो सकती हैं। पहाडग़ंज के होटल प्रेजिडेंसी ने बताया कि उनके यहां प्रिया के नाम से एक कमरा बुक है। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भीतर से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तोड़ दिया।

सेंट्रल दिल्ली पुलिस के मुताबिक खून से लथपथ हालत में प्रिया बेड पर पड़ी हुई थीं। उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी। प्रिया की शादी पांच साल पहले हुई थी। सुसाइड नोट में प्रिया ने अपनी बिगड़ी हुई शादीशुदा जिंदगी के बारे में लिखा है। उन्होंने यह भी लिखा है कि जबसे उन्हें पति के सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में पता चला है, तब से उनका पति उन्हें टॉर्चर कर रहा है और दहेज के लिए परेशान कर रहा है। एक महीने पहले ही मेरे पति ने माना कि वो गे है। पिछली रात मेरे पति का मुझसे झगडा हुआ।

मैं परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रही हूं। पुलिस के मुताबिक प्रिया जयपुर की रहने वाली हैं और उनके पति कमल राजस्थान के सीकर का रहने वाला है। कमल भी एम्स के चर्म और त्वचा रोग विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर हैं। दोनों एम्स के सरकारी फ्लैट में रह रहे थे। प्रिया ने शनिवार की रात करीब 11:45 होटल प्रेसीडेंसी में कमरा बुक कराया पहचान पत्र के रूप में उसने अपना लाइसेंस दिया। पुलिस ने प्रिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके पति से पूछताछ चल रही है। इस मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।