भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान आज प्रवचन हाल में उज्जैन के प्रमुख साधु संतों का सम्मान किया। उन्होंने स्वागत के बाद संबोधन में कहा कि सन्तों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से रामराज की परिकल्पना के साथ प्रदेश की जनता की सेवा होती रहे यही कामना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अद्भुत नगरी है। आगामी महाशिवरात्रि 22 फरवरी के पूर्व महाकाल की नगरी को सजाया जाएगा और सभी लोग आनंद से महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे।

सम्मान के दौरान मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, संतों में श्री रामेश्वर दास, श्री उमेश नाथ जी महाराज, श्री आचार्य शेखर महाराज, श्री शांति स्वरूपानंद जी, डॉ. अवधेश पुरी जी, श्री रंगनाथाचार्य जी, श्री काताचार्य जी महाराज, स्वामी आनन्द जीवनदास जी महाराज, श्री विनित गिरी जी, श्री श्याम गिरी जी और अन्य संतजन विराजमान थे।