भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर आज उनका स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री ईश्वर चन्द्र बंद्योपाध्याय को छात्र जीवन में ही संस्कृत एवं दर्शन पर उनके पाण्डित्य के कारण विद्यासागर की उपाधि से नवाजा गया था। श्री ईश्वरचन्द्र विद्यासागर जी का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर जिले के वीरसिंह गांव में 26 सितम्बर 1820 को हुआ था। श्री ईश्वरचन्द्र विद्या सागर जी को दलितों एवं गरीबों का संरक्षक कहा जाता है। उनके प्रयासों से वर्ष 1856 में विधवा विवाह के लिए कानून पारित हुआ। बेटियों को शिक्षित करने के लिए जहां उन्होंने आवाज उठाई वहीं उन्होंने बाल विवाह का विरोध भी किया। श्री ईश्वरचन्द्र विद्यासागर जी का अवसान 29 जुलाई 1891 को हुआ।