भोपाल : राज्य शासन ने यू.आई.डी. (आधार) के सभी कार्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित किया है। इसके अनुसार अब यू.आई.डी. (आधार) परियोजना में होने वाले सभी कार्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम करेगा।