चाईबासा| राज्यभर में गुटखा, पान मसाला व तंबाकू पर प्रतिबंध है, लेकिन चाईबासा में पड़ोसी राज्य ओडिशा के रायरंगपुर से सीधे गुटखा की बाेरियां पहुंच रही हैं। भास्कर लगातार गुटखा विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चला रहा है। ताजा पड़ताल में गुटखा के काले काराेबार पर यह पता चला है कि चाईबासा तक गुटखा की पेटियां बिस्कुट की आड़ में टांस्पोर्टिंग हाे रही हैं। चाईबासा से पड़ाेसी राज्य ओडिशा की रायरंगपुर शहर की दूरी 30 किलोमीटर है।
ये मयूरभंज जिला का शहर है, पड़ाेसी राज्य के इस शहर तक पहुंचने के दाैरान काेई कमर्शियल या पुलिसिंग चेक पाेस्ट सख्त नहीं है। नतीजा ये कि मैक्सपिक जैसी छाेटी गाड़ियाें से हाेकर रायरंगपुर से शहर मे गुटखा पहुुंच रहा है। भास्कर के पास पूरे पड़ताल की ऑडियाे रिकार्डिंग भी है। जिसमें पूरे तस्करी में शामिल व्यापारी बताता है कि चाईबासा में गुटखा अवैध कारोबारियों द्वारा लाया जाता है। जिसका मुखयालय रायरंगपुर है।
रायरंगपुर से शहर तक गुटखा लाने के दौरान पूरे रास्तेभर में गाड़ी काे नहीं पकड़ाने की जिम्मेदारी गुटखा सप्लायर की होती है। रास्ते में तांतनगर जैसे थाने भी हैं लेकिन जांच में गुटखा पेटियाें के ऊपर बिस्कुट लादा रहता है। गाड़ियां शहर के तांबाे चाैक तक पहुंचती है। उसके बाद स्कूटी आदि से एक एक पेटी निर्घारित स्थल तक पहुंच रही है। ओडिशा में गुटखा आदि पर प्रतिबंध नहीं है।
भोर के समय बिस्कुट पेटियाें में ओडिशा के रायरंगपुर से चाईबासा पहुंच रही जहर पुड़िया
आपके विचार
पाठको की राय