बिलासपुर । नगर के सर्वागिण विकास के लिए भाजपा शासन काल में स्वीकृत कराकर लाए गए करोडो रूपए की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यो में जल अमृत मिशन, सिवरेज परियोजना, तारा मंडल, प्रगति मैदान शहर की सडकों का निर्माण, सौंदर्यीकरण के काम सब आज ठप्प पडे है। इन सब परियोजनाओं का पैसा कांग्रेसी भ्रष्टाचार कर बंदरबांट में लगे है। इनकी करतुतों को उजागरण भी करना जरूरी है। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान कही। तीसरे चरण में श्री अग्रवाल 8 सितम्बर को वार्ड क्र.2/16, शिव चौक कुदुदण्ड, वार्ड क्र.54/63 क्षत्रीय समाज सामुदायिक भवन बजरंग चौक बंधवापारा, वार्ड क्र.27/34 इमाम बाड़ा चौक खपरगंज, वार्ड क्र.14/25 सांई मंदिर के पीछे मिनी बस्ती तालापारा एवं वार्ड क्र.37 के कंसा चौक टिकरापारा में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार एवं नगर निगम में कांग्रेस सरकार की निस्क्रीयता तथा किए जा रहे भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी विकास कार्यो हेतु भाजपा शासन काल में स्वीकृत कराए गए करोड़ो रूपए की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। सारे विकास कार्य आज ठप्प पडे है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि वार्डो में मूलभूत समस्याओं का निराकरण भी नही कर पा रहे वार्ड में सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, इलाज हेतु स्मार्ट कार्ड, नए राशन कार्ड, जानमाल की सुरक्षा यह आम नागरिकों का अधिकार है। किसी भी राज्य एवं नगर सरकार का कर्तव्य होता है कि लोगों की समस्याओं का समाधान करे लेकिन दुर्भाग्य है कि अब कोई सुनने वाला नही है। वार्ड के नागरिक भटक रहे है, जाए तो जाए कहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज शहरों की सडको की बात करे यह सडके प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शासनकाल के दौरान बनी थी, नई सडको का तो अता पता नहीं, अब जनता अपेक्षा भी नही करती कांग्रेस सरकार से जनता चाहती है कि जिन सडकों में गढढे हो गए है कम से कम उसमें पेंच वर्क ही करा दीजिए। पानी की ही बात कीजिए नगर निगम द्वारा दो टाईम शहर को पेयजल उपलब्ध कराती है लेकिन आज वह भी बहानेबाजी की भेंट चढ गई है। पानी सप्लाई में कटौती की जा रही है, बहाने देखे तो लाईट नहीं, आपरेटर भाग गए, मोटर जल गया, पानी का जल स्तर नीचे चला गया, आदि-आदि कहानी गढ़े जा रहे है। इसलिए भाजपा शासन काल में हमने नगर में घर-घर पानी पहुॅचे इसके लिए 2016 में 500 करोड रूपए की महती जल अमृत मिशन के तहत खुंटाघाट बांध से शहर में पाईप लाईन के माध्यम से पानी लाने हेतु योजना लाई गई। टेंण्डर हुए पास हुए काम चालु हो गया। गली-गली पाईप लाईन डालकर घर घर नल कनेक्शन देना 5 साल हो गए काम अधूरा है, यह योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ रहा है। तिफरा ओव्हार ब्रिज निर्माण अब तक पूरा हो जाना था वह भी अधूरा, सिवरेज परियोजना बंद पडी है। प्रगति मैदान अधुरा, शहर सौंदर्यीकरण का अता पता नही। ऐसे अनेक योजनाओं का पैसा कांग्रेसी भ्रष्टाचार कर जेब में डाल रहे है।