केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर यूपी दौरे पर हैं। यहां दारुल शफा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे, इस दौरान लिफ्ट में सेकंड फ्लोर पर वह फंस गए। अचानक लिफ्ट खराब होने से बीच में ही अटक गई। कौशल किशोर के साथ भाजपा के कई नेता भी हैं।
ओवैसी 7 सितंबर को अयोध्या जाएंगे
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी तीन दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वह 7 सितंबर को राम नगरी अयोध्या से चुनावी बिगूल फूंकेंगे। अयोध्या के रूदौली कस्बे में ओवैसी वंचित, शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन यानी 8 सितंबर को उनका कार्यक्रम सुल्तानपुर में होगा। इसके बाद 9 सितंबर को ओवैसी बाराबंकी जाएंगे। उत्तर प्रदेश में AIMIM और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों ने मिलकर भागीदारी मोर्चा का गठन किया है।