श्रावस्ती । जिले में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए एक व्यक्ति को रेफर कर दिया। जिसकी बहराइच अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघवा कला के मजरा भटपुरवा में गुरुवार को दो बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों ने आपस में हाथापाई की और घर जाकर अपने अपने परिजनों को विवाद की जानकारी दी। इस पर एक पक्ष के त्रिवेनी प्रसाद पुत्र प्यारे, श्रवण पुत्र त्रिवेनी, प्यारे पुत्र जमुना प्रसाद, सना पत्नी तिलकराम, उर्मिला पत्नी त्रिवेनी व छोटकी पत्नी कमला प्रसाद दूसरे पक्ष के रक्षाराम पुत्र जमुना प्रसाद के घर विवाद करने पहुंच गए। जहां पर पहले दोनों ओर से कहासुनी होती रही।
विवाद होता देख रक्षाराम की ओर से बिट्टा पत्नी गोमती, संतोषी पत्नी ओम प्रकाश व मनोज कुमार पुत्र गोमती भी विवाद में शामिल हो गए। देखते ही देखते विवाद ने खूनी झड़प में बदल गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे, हंसिया, ईंट पत्थर चलने लगे। इस खूनी झड़प में करीब सभी को हल्की चोंटें आईं लेकिन रक्षाराम (60) पुत्र जमुना प्रसाद व बिट्टा पत्नी गोमती गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। जहां रक्षाराम को नाजुक हालत में बहराइच भेज दिया गया। बहराइच में रक्षाराम कई मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में खूनी झड़प, एक की मौत
आपके विचार
पाठको की राय