प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम 6 बजे कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया है। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। 28 को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई जा रही है। इनमें उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल और पंकज चौधरी शामिल हैं।

शपथ के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी नजर आया। ज्योतिरादित्य शपथ लेने के बाद सीधे अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जबकि, इससे पहले शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नमस्कार किया था। जब सिंधिया को याद दिलाया गया तो उन्होंने वापस जाकर कोविंद को नमस्कार किया।


ये बने कैबिनेट मंत्री

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सिटिंग अरेंजमेंट किया गया।

ये बने राज्य मंत्री

1. पंकज चौधरी

2. अनुप्रिया पटेल

3. सत्यपाल सिंह बघेल

4. राजीव चंद्रशेखर

5. शोभा करंदलाजे

6. भानुप्रताप सिंह वर्मा

7. दर्शना विक्रम जरदोश

8. मीनाक्षी लेखी

9. अन्नपूर्णा देवी

10. ए नारायण स्वामी

11. कौशल किशोर

शपथ से पहले मोदी शाह ने ली क्लास

शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।

नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।