
चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के अभी तक आए रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा को बहुमत मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में एक के बाद एक जिस तरह से 11 रैलियां की, उन्हीं का नतीजा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के समर्थन के साथ ही गैर जाट मतों की एकजुटता ने भी भाजपा के लिए हालात अनुकूल किए हैं। जाट मतदाताओं की अगर बात करें तो उनके वोटों में भी बिखराव दिखाई दे रहा है। कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के चलते हार रही है मगर इनेलो को जाट वोटों का लाभ मिल सकता था, मगर ऐसा नहीं हुआ। यानि जाट भाजपा को भी गए हैं।
अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि भाजपा के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री कौन। भाजपा ने मुख्यमंत्री तय करने के लिए दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया जाएगा।