छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट, गिरेगा पारा
छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है। इससे उमस बढ़ा हुआ...
Published on 26/06/2024 12:23 PM
ओम बिरला फिर बने लोकसभा स्पीकर
लोकसभा की कार्यवाही आज भी जारी है। ओम बिरला फिर लोकसभा स्पीकर बन गए हैं। उन्हें ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया है। पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी और राहुल गांधी ओम बिरला को उनके आसन तक लेकर गए। ओम...
Published on 26/06/2024 12:21 PM
"ओवैसी ने जिस तरह से संसद में शपथ ली, उससे देश का अपमान हुआ", गिरिराज सिंह बोले- 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' कहना अपराध
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संसद में शपथ लेने के दौरान इस्तेमाल किए गए शब्दों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी आपति जताई है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने जिस तरह से संसद में शपथ ली, उससे पूरे देश का अपमान हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'फिलिस्तीन...
Published on 26/06/2024 12:09 PM
हरकत से बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल; जापान के PM ने किया अलर्ट जारी
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी दी। कहा कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं। इसलिए देश में अलर्ट...
Published on 26/06/2024 12:06 PM
राहुल गांधी बोले- विपक्ष जनता की आवाज
राहुल गांधी ने लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि संसद में सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष की भी भूमिका बेहद अहम है। विपक्ष जनता की आवाज है और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए, तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा।...
Published on 26/06/2024 11:57 AM
पीएम मोदी ने ओम बिरला की तारीफ की, बोले- आपकी अध्यक्षता में कई ऐतिहासिक काम हुए
पीएम मोदी ने ओम बिरला की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ये सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के पद पर विराजमान हुए हैं। आपको और इस पूरे सदन को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस पूरे सदन की तरफ से भी आपको...
Published on 26/06/2024 11:55 AM
नीट की मेरिट सूची में जगह दिलाने का झांसा देकर छात्र के परिजन से ऐंठे पैसे; अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक शैक्षिक संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को नीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, व्यक्ति पर नीट मेरिट लिस्ट में जगह दिलाने का वादा कर छात्र के माता-पिता से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी...
Published on 26/06/2024 11:52 AM
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, एआईएडीएमके के विधायकों को पूरे सत्र से किया गया निलंबित
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एआईएडीएमके के सदस्यों ने कल्लाकुरिची हूच त्रासदी के मुद्दे को लेकर सवाल किए थे। इसके कारण पहले इन सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उनको...
Published on 26/06/2024 11:50 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल से लगाएंगे जनता दरबार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें...
Published on 26/06/2024 11:49 AM
महाराष्ट्र विधानसभा परिषद की चार सीटों के लिए मतदान, 55 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। ये चार सीटें मुंबई ग्रेजुएट, कोंकण ग्रेजुएट, मुंबई टीचर्स और नाशिक टीचर्स है। करीब 4.29 लाख मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव के नतीजे एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे।...
Published on 26/06/2024 11:48 AM





