Thursday, 04 December 2025

धान की खेती पर संकट : पांच बांधों से छोड़ा पानी

रायपुर ।  राज्य के 14 जिलों की 31 तहसीलों में धान की खेती पर संकट है। इन तहसीलों में सामान्य से बेहद कम बारिश हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रमुख बांधों से सिंचाई के लिए पानी देने का आदेश दिया। मंत्रालय से वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिए सोमवार को हुई...

Published on 01/08/2017 3:28 PM

चीन: बनाई महिला सैनिकों की खास टुकड़ी

पेइचिंग . चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) महिलाओं की एक ऐसी विशेष टुकड़ी तैयार कर रहा है, जो ठंडे पर्वतीय इलाकों और ऊंची समुद्रीलहरों जैसी बेहद मुश्किल स्थितियों में भी ऑपरेट कर सकेगी। इस महिला टुकड़ी को जंग के मैदान में तैनात किया जाएगा या नहीं, इस बारे में PLA नेकोई जानकारी नहीं दी। 1 अगस्त 2017 को PLA अपने गठन के 90 साल पूरे कर रहा है।   इस टुकड़ी में शामिल 20 साल की वी लिंगली ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम महिला हैं, लेकिन हम मजबूत हैं। खास ट्रेनिंग लेते हुए मेरेशरीर का आकार-प्रकार बमुश्किल ही बदला होगा, लेकिन अब मेरे अंदर मांसपेशियां ज्यादा हैं।' वी ने अपने दोनों हाथों में 18-18 लीटर पानी की बोतलको पकड़कर अपनी ताकत की झलक दिखाई।...

Published on 01/08/2017 1:54 PM

बिहार में भीड़ ने बदबिहार के मुजफ्फरपुर में पिस्तौल दिखाकर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को पकड़क

बिहार के मुजफ्फरपुर में पिस्तौल दिखाकर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को पकड़कर गांववालों ने लाठी-डंडों बेरहमी से पीटा. इस घटना में एक बदमाश की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो वायरल हो...

Published on 01/08/2017 1:50 PM

भारतीय सेना ने रूस में आयोजित टैंक रेस प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

भारतीय सेना की एक टीम ने रूस में आयोजित हुए एक टैंक दौड़ में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में चीन सहित कई अन्य देशों की टीमें भी शामिल हुईं.सेना ने आज कहा कि ‘द टैंक बैथलॉन’ 29 जुलाई को अलबिनो रेंज में शुरू हुआ और भारतीय सेना ने उसमें टी 90 टैंकों के साथ हिस्सा लिया. सेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल 19 देशों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनमें से शीर्ष 12 के चरण दो रिले दौड़ के लिए चुना जाएगा जिसमें सेमात्र चार ही दौड़ के अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई करेंगे. फाइनल दौड़ 12 अगस्त को होगी.  ‘द टैंक बैथलॉन’ स्पर्धा एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हैजिसका आयोजन 2013 से प्रत्येक रूस में अलबिनो रेंज में होता है.   अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेलों में 28 कार्यक्रम होते हैं जिनका आयोजन रूस, बेलारूस, अजरबैजान, कजाखिस्तान और चीन में होता है. भारतीय सेना की टीमपिछले तीन वर्षों से स्पर्धा में हिस्सा ले रही है. सेना ने कहा, ‘‘इस वर्ष पहली बार टीम अपने टी 90 टैंकों के साथ हिस्सा लेगी जिन्हें जहाज द्वारा रूस भेजागया है.’’...

Published on 01/08/2017 1:37 PM

किसी हिस्से को कभी भी चीन से अलग नहीं होने देंगेः शी जिनपिंगचीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आज कह

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आज कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा और उसकी सेना हर हमले को विफल करनेके लिए आश्वस्त है. शी ने 23 लाख जवानों वाली पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष आयोजन में अपनेसंबोधन में कहा, ‘‘हम किसी भी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल को चीन के किसी भी हिस्से को देश से कभी भी, किसी भी रूप में अलग करने कीइजाजत नहीं देंगे.’’ शी की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब चीन और भारत के बीच सिक्किम सेक्टर में गतिरोध चल रहा है. शी ने कहा, ‘‘चीनी जनता शांतिप्रेमी है. हम कभी आक्रामकता दिखाने या अपने क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश नहीं करते लेकिन हमें यह यकीन है किहम हर किस्म के हमले को विफल कर सकते हैं.’’ ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी हमसे यह उम्मीद नहींकरनी चाहिए कि हम अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास संबंधी हितों के लिए नुकसानदायक कड़वे फल को निगल जाएंगे.’’ इस अवसर पर प्रधानमंत्री लीक्विंग, सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य शीर्ष नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद थे. तीन दिन में यह दूसरी बार है, जब शी ने हमलों को विफल करने की पीएलए की क्षमताओं की बात की है. इससे पहले 30 जुलाई को एक बड़ी परेड केदौरान शी ने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि हमारी बहादुर सेना में सभी हमलावर दुश्मनों को हराने का यकीन एवं योग्यता है.’’ शी के पूर्व के ही संबोधन कीतरह उनके इस संबोधन में भी भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्शन के डोकलाम में चल रहे सैन्य गतिरोध का कोई जिक्र नहीं था.   उनकी यह टिप्पणी एक ऐसे समय पर आई है, जब यहां विदेश और रक्षा मंत्रालय आधिकारिक तौर पर बड़े मीडिया अभियान चलाकर आरोप लगा रहे हैंकि भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में चीनी क्षेत्र में घुसपैठ की है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पिछले माह ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षासलाहकारों की बैठक के दौरान अपने चीनी समकक्ष यांग जीची के साथ अलग से वार्ता की थी. दोनों ही देशों ने इन वार्ताओं के नतीजे पर चुप्पी साध हुईहै....

Published on 01/08/2017 1:30 PM

व्यापम के कम्प्यूटरों की खरीद का रिकार्ड गायब, ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासामध्य प्रदेश में व्याव

मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के लिए वर्ष 2012 से 2013 के बीच खरीदे गए 17.56 लाख रुपये कीमत के कम्प्यूटरों की खरीद का कोई रिकार्ड नहीं है. एक आरटीआई आवेदन पर दी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है.  एक ऑडिट रिपोर्ट से पता चला कि परीक्षा...

Published on 01/08/2017 1:27 PM

शिक्षामित्रों से वार्ता विफल, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और सरकार के बीच सोमवार को बातचीत बेनतीजा रही. जिसके बाद डीजीपी ने उग्र प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर सभी जिलों के कप्तानों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है. डीजीपी सुलखान सिंह के निर्देश के पर एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने सभी...

Published on 01/08/2017 12:16 PM

पेट्रोल पंप हैकिंगः गुर सीखने के लिए सरगना ने की 25 देशों की यात्रा!

कर्नाटक से हाल ही में गिरफ्तार हुए माइक्रोचिप रैकेट सरगना प्रकाश नूलकर के ताजा खुलासे के मुताबिक उसने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीज़ल की चोरीकरने की ट्रिक को सीखने के लिए कुल 25 देशों की यात्रा की थी. यही नहीं, वर्ष 1998 से 2017 के दौरान वह 40 बार विदेशी दौरे पर भी गया था... गत 11 जुलाई को कर्नाटक के हुबली जिले से गिरफ्तार किया गया रैकेट सरगना 56 वर्षीय प्रकाश नूलकर चिप रैकेट में शामिल होने से पहले एक फ्यूल डिस्पेंसरबनाने वाली कंपनी के लिए काम करता था. कहा जाता है कि यहीं से पेट्रोल पंपों से पेट्रोल की चोरी करने का आइडिया ने उसके दिमाग में जन्म लिया था, जिसेसाकार करने के लिए वह कई देशों की यात्राएं की. इनमें चीन, जापान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश प्रमुख हैं. रैकेट सरगना नूलकर ने थाने क्राइम ब्रांच टीम को बताया कि फ्यूल डिस्पेंसर में माइक्रोचिप को लगाकर पेट्रोल चोरी की ट्रिक सीखने के बाद उसने चीन सेमाइक्रोचिप इंपोर्ट के जरिए भारत मंगवाएं और भारतीय पेट्रोल पंपों की नोजल के आकार के मुताबिक माइक्रोचिप में परिवर्तन करवाने के बाद पहले महाराष्ट्र में औरबाद में देश के बाकी हिस्सों के पेट्रोल पंपों में रैकेट के जरिए भेजना शुरू किया. पेट्रोल पंपों को माइक्रोचिप युक्त नोजल की सप्लाई करने वाले इस रैकेट में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक साठे की बड़ी भूमिका थी, जिसे पुलिस ने फिलहालगिरफ्तार कर लिया है....

Published on 31/07/2017 5:27 PM

विदेशी जहाज से पकड़ी 3,500 करोड़ की हैरोइन, 8 भारतीय गिरफ्तार

पोरबंदर/अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक पुराने विदेशी जहाज, जिसे कबाड़ के तौर पर तोडऩे के लिए राज्य के अलंग शिप ब्रेकिंग यार्ड लाया जा रहा था, से 3,500 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 1,500 किलो हैरोइन बरामद की है। इस जहाज में बड़े पैमाने...

Published on 31/07/2017 4:20 PM

ट्रैफिक से परेशान शख्स ने निकाला एेसा तरीका, जिसे सुन आप भी हो जाएंगे हैरान!

म्यूनिख।ज्यादातर लोग काम पर जाने के लिए बस, ट्रेन, कार या स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहने वाला एक शख्स सड़कों पर लगने वाले जाम से इस कदर परेशान था कि उसने काम पर जाने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया जिसे सुन आप...

Published on 31/07/2017 2:33 PM