मिलान:'टॉपलेस फेमेन' की कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को मिलान कैथ्रेडल के सामने अर्द्धनग्न होकर और अपने शरीर पर शराब डालकर  पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यूरोपीय और एशियाई नेताओं के ए.एस.ई.एम. सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के इटली पहुंचने से पहले महिला अधिकारों की पैरवी करने वाले इस संगठन की कार्यकर्त्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शित किया।

'फेमेन' की नेता इना शेवचेंको और एक अन्य कार्यकर्त्ता ने विरोध प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया। उन्होंने कहा कि शराब उस रक्त का प्रतीक है जो उनके पैतृक स्थल यूक्रेन में बहाया जा रहा है।

यूक्रेन में रूस की भूमिका के कारण वहां हो रही हिंसा से क्षुब्ध होकर इनलोगों ने प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया है।

पुतिन को आज इस शिखर बैठक में भाग लेना। शिखर बैठक में यूक्रेन में संकट का समाधान करने के प्रयासों पर चर्चा होने की संभावना है।