भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समता भवन से की। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इस साल एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 74.48 फीसदी रहा था। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 92.73 फीसदी बच्चे पास हुए, जबकि मंडला 89.83 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

एमपी बोर्ड के दोनों नतीजों में लड़कियों का परचम

एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट लिस्ट में कुल 212 छात्रों में से 144 छात्राएं हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट लिस्ट में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं।

12वीं में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया

लड़के-

पंजीकृत छात्र: 3,00,341
परीक्षा में शामिल हुए: 2,99,261
पास हुए छात्र: 2,13,594
पास प्रतिशत: 71.37%

लड़कियां-

पंजीकृत छात्राएं: 3,04,061
परीक्षा में शामिल हुए: 3,03,313
पास हुई छात्राएं: 2,35,213
पास प्रतिशत: 77.55%