नई दिल्ली : किशोरावस्था में मुंहासों की समस्या आम बात होती है। प्राय: हर एक किशोर को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। मुंहासे कई कारणों से होते हैं लेकिन इनका उपचार भी है। इन उपचारों को अपनाकर मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है।  

अगर आपके चेहरे पर मुंहासें हैं तो खीरे का टुकड़ा चेहरे पर मसलने से लाभ होगा। इसके अलावा चेहरे को रोजाना गुलाब जल से साफ करने से आपको राहत मिलेगी। चेहरे पर हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और बेसन का पेस्ट लगाने से भी मुंहासों से छुटकारा मिलता है।

मुंहासों के कई कारण हैं। इनमें हार्मोन असंतुलन, कब्ज, अनियमित माहवारी, ज्यादा मीठा, खट्टा व मसालेदार भोजन प्रमुख कारण हैं। मुंहासों को बार-बार कुरेदने से उनके फैलने की आशंका रहती है। दरअसल कुरेदने पर मुंहासों का पस आस-पास की स्किन पर फैल जाता है, जिससे मुंहासें और फैलने लगते हैं।