उज्जैन ।    विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए पर सवाल उठाने वाले नासमझ है, उन्हें इस एक्ट की कोई जानकारी नहीं है। इस एक्ट से लोगों को नागरिकता मिलेगी ना कि किसी की नागरिकता इससे छीनी जाएगी। वर्तमान में असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भले ही इस एक्ट पर अभी सवाल उठा रहे हो, लेकिन आने वाले समय मे यह एक्ट किसी के लिए मुसीबत नहीं बल्कि फायदेमंद ही साबित होगा। इतना ही नहीं अपने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के 1 किलोमीटर के दायरे में चलाई जा रही नॉनवेज की दुकाने बंद किए जाने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि उज्जैन में जो बिना नींव की मस्जिद है, वहां भी ASI सर्वे होना चाहिए। 

जल्द लागू होगा NRC

भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि बहुत जल्द NRC लागू होने वाला है। इसके लागू होते ही लगभग 10 करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशी बंगाल छोड़कर जाएंगे, इससे भुखमरी कम हो जाएगी। साथ ही आपने कहा कि भगवान राम का मंदिर तो बन गया, अब काशी और मथुरा की बारी है। 

राहुल गांधी के मुंह खोलने से भाजपा को होता है फायदा

भाजपा विधायक टी राजा ने कहा की 'कांग्रेस मे सीनियर लीडर्स को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उनको राहुल गांधी ऐसा नेता मिला है, जिसके मुंह खोलने से फायदा भाजपा को मिलता है। राहुल गांधी पर बड़ी-बड़ी रील्स बनती हैं। वे जान गए हैं कि कांग्रेस की नैया में बैठेंगे तो डूबेंगे।