
जौरा पुलिस ने एक व्यक्ति को सात पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई जाती है। एक कार काे भी जब्त किया है। पुलिस ने बरामद किए गए सामान की कीमत 1 लाख 81 हजार 500 रुपए बताई है।
कोरोना काल में जहां पूरे जिले में लॉकडाउन लगा है। फिर भी अवैध शराब का परिवहन हो रहा था। बुधवार को ग्राम सिकरौदा मे कार (डीएल 07 सीडी 6925) में अवैध शराब के परिवहन की सूचना जौरा थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इस पर थाना जौरा की पुलिस निरीक्षक मंगल सिंह पपोला के निर्देशन मे टीम बनाकर दबिश के लिए ग्राम सिकरौदा रवाना हुई। सिकरौदा मे कार के चालक को पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पीछा करके पुलिस ने ग्राम बुढहेरा में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश उर्फ लिम्पी पुत्र चन्द्रभान सिंह (20) निवासी ग्राम सिकरौदा के कब्जे से 7 पेटी लाल मसाला शराब जब्त की।
कैसे परिवहन हो रहा अवैध शराब का
पूरे जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है। जगह-जगह पुलिस का पहरा हैै। उसके बावजूद अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में विशेष कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, अवैध शराब के परिवहन से पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।