
सेंसेक्स 330 पॉइंट गिरकर 49530 पर आया; निफ्टी भी 14670 के स्तर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% गिरा
BSE पर 2,908 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,492 शेयरों में बढ़त और 1,220 में गिरावट है।
शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 328 अंकों की गिरावट के साथ 49,529.66 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में 18 शेयरों में गिरावट है। सुबह इंडेक्स 20 अंक नीचे 49,878.77 पर खुला था। निफ्टी 72 अंक नीचे 14,671.75 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है। BSE पर 2,908 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,492 शेयरों में बढ़त और 1,220 में गिरावट है। इसमें 255 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 203.40 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 19 मार्च को 203.44 लाख करोड़ रुपए रहा था।
जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 572 अंक यानी 1.92% नीचे 29,220 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 81 अंक यानी 0.28% की गिरावट है, इंडेक्स 28,909 पर आ गया। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी हल्की बढ़त है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी बढ़त है।
अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और महंगाई के चलते पिछले दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 19 मार्च को S&P 500 इंडेक्स 2.36 नीचे 3,913 पाइंट पर आ गया। इसी तरह डाओ जोंस भी 234 अंकों की गिरावट के साथ 32,628 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 0.76% चढ़कर 13,215 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भारी बिकवाली रही। इसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं, जो 1-1% की गिराव के साथ बंद हुए।
19 मार्च को शेयर बाजार में लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद बढ़त रही
शेयर बाजार में 19 मार्च को लगातार पांच दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया। BSE सेंसेक्स 641 अंकों की बढ़त के साथ 49,858.24 पर और निफ्टी भी 186 ऊपर 14,744.00 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1418.43 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 559.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
11:27 AM BSE सेंसेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 49,534.23 पर और निफ्टी 70 अंक नीचे 14,673.20 पर कारोबार कर रहा है।
11:25 AM BSE रियल्टी इंडेक्स में 25 पॉइंट यानी 0.98% की बढ़त है। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर सबसे ज्यादा 4.30% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:30 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। ICICI बैंक का शेयर 1.34% नीचे कारोबार कर रहा है।
09:25 AM BSE सेंसेक्स 279 अंक नीचे 49,578 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में 21 शेयरों में गिरावट है। पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 1.6% की गिरावट है।
सोर्स - BSE
09:15 AM BSE 20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,878.77 पर और निफ्टी 7 अंक नीचे 14,736.30 पर खुला।