राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया था।

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने 58 साल के राजीव की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "RIP".


रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे। डॉक्टर्स ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए एक न्यूज वेबसाइट से कहा, "मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे नहीं बच सके। मैं हॉस्पिटल में हूं और उनकी बॉडी का इंतजार कर रहा हूं।"