मुंबई । दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन जेफ बेजोस ने वर्ष 2020 में सबसे बड़ा दान किया है। द क्रानिकल ऑफ फिलैंथ्रॉफी की लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद बेजोस ने वर्ष 2020 में जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए 10 अरब डॉलर (732.39 अरब रुपए) का दान किया है। जेफ बेजोस की संपत्ति 188 अरब डॉलर है। वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेस मैन हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कहा है कि वे इस साल की तीसरी तिमाही में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से हट जाएंगे। उनकी जगह पर एंडी जेसी आएंगे। हालांकि वे रिटायर नहीं होंगे। जेफ बेजोस अब बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। जेफ बेजोस ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर कंपनी में एंडी जेसी की नई भूमिका के लिए उन पर विश्वास जताया है। जेसी वर्तमान में अमेजन वेब सर्विस के प्रमुख हैं। अमेजन के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में बेजोस ने कहा कि वह अमेजन की अहम पहलÓ से जुड़े रहेंगे। अब वो अपने 'परोपकारी प्रयासोंÓ की ओर अधिक ध्यान देंगे। जिसमें कि डे वन फंड, बेजोस अर्थ फंड और अंतरिक्ष रिसर्च व पत्रकारिता से जुड़ी अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शामिल हैं। बेजोस ने लिखा कि यह रिटायर होने की बात नहीं है। मैं इन संस्थानों के प्रभाव को लेकर काफी उत्साहित हूं।