
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नक्शे कदम पर चलेंगे करीना कपूर खान और सैफ अली खान, यह है खास वजह
बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का शर्मा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इन दोनों ने सभी सेलिब्रिटी पैरेंट्स के लिए एक उदाहरण सेट किया है। दोनों ही अपने बेबी की प्राइवेसी की रक्षा करना चाहते हैं। दोनों ने पैपराजी को गिफ्ट के साथ एक लेटर भेजा, जिसमें बेबी की फोटो न लेने की गुजारिश की। साथ ही दोस्तों और परिवार के करीबियों से हॉस्पिटल में मिलने न आने, फूल और गिफ्ट न भेजने के लिए कहा। अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं।
सूत्र ने बताया कि हम सभी को अस्पताल न मिलने आने के आदेश मिले हैं और हम सभी उनके इस निर्णय से सहमत हैं। जो सेलेब्स पैपराजी से उनके बच्चों को दूर रखते हैं, बाद में वे ही उन्हें दूर न रखने में गलत साबित होते हैं। पैप्स भी इंसान हैं। आपको सिर्फ उन्हें यह कहने की जरूरत है कि उनकी प्राइवेसी की इज्जत करें। वह मान जाएंगे। शिल्पा शेट्टी की बेटी पैपराजी के कैमरे में कैप्चर नहीं हुई, जब तक वह उनका चेहरा नहीं दिखाना चाहती थीं।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। सूत्रों से पता चला है कि दोनों ही बेबी की प्राइवेसी को लेकर सतर्क हैं। पहले बेबी को वह मीडिया के सामने लाए थे, लेकिन इस बार वह बेबी को कैमरे से दूर रखना चाहते हैं। जैसे कहा जाता है कि विराट कोहली किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार से बड़े स्टार हैं। अगर वह एक ट्रेंड सेट करते हैं तो बॉलीवुड को उन्हें फॉलो करना लाजमी है।