खंडवा । जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हरसूद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव के पूर्व जनहित की योजनाओं की बजाए लगातार कर्ज लेकर कमीशनबाजी में व्यस्त है। पिछले 15 माह में अधिकांश ठेके अपने लोगों के कमीशन के लिए दिए गए है। पहले जो हरसूद छिंदवाड़ा से बेहतर माना जाता था, वहां कुपोषण, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार का बोलबाला है। यह पलायन की राजधानी बन गया है। 35 साल पहले हरसूद व्यापार का बड़ा केंद्र था। हरसूद और खालवा में विकास ठप है। युवा भटक रहा है। किसान परेशान है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।





