नई दिल्ली : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेल बजट 2016 पेश करते हुए नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह सुरेश प्रभु का दूसरा रेल बजट है। अब रेल यात्रियों को हमसफर, तेजस, उदय और अंत्योदय जैसी 4 नई कैटेगरी वाली ट्रेनें मिलेंगी। रेल मंत्री ने  नई ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की है वे इस प्रकार हैं-

लाइव अपडेट्स

अंत्योदय एक्सप्रेस : रेल मंत्री ने आम आदमी की रेल यात्रा का पूरा ख्याल रखा है। आम आदमी के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव किया गया है। यह ट्रेन लंबी दूरी की पूर्णतया अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन होगी। यह ट्रेन व्यस्तम रेल मार्गों पर चलाए जाएगी।

हमसफर एक्‍सप्रेस : यह ट्रेन पूरी तरह से एयरकंडिशन्‍ड ट्रेन होगी और इसमें थर्ड ऐसी की सेवाओं का यात्री लाभ ले पाएंगे। इस ट्रेन में खाने की सुविधा स्‍वेच्छिक होगी।

तेजस ट्रेन :

तेजस भारत में रेलगाड़ी यात्रा के भविष्य को दिखाएगी। 130 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे अधिक गति पर चालित ये जवाबदेही और उन्नत ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करेगी। इसमें ऑनबोर्ड सेवाएं जैसे मनोरंजन, स्थानीय भोजन और वाई-फाई उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें विश्‍वस्‍तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।

उदय डबल डेकर : सबसे व्यस्त मार्गों पर रात्रिकालीन उत्कृष्ट डबल डेकर एयर कंडीशन्ड (उदया) सेवा शुरू की जाएगी। यह वहन क्षमता को लगभग 40 प्रतिशत बढ़ाएगी।

-4 नई कैटेगरी वाली वाली ट्रेनें मिलेंगी।

-हमसफर एक्सप्रेसी पूरी तरह से थर्ड एसी होगी।

-डबल डेकर उदयपुर एक्सप्रेस की शुरुआत होगी।

-धार्मिक स्थलों के लिए 'आस्था सर्किट ट्रेनें' चलेंगी।

-मुंबई-अहमदाबाद के बीच जापान के सहयोग से हाईस्पीड ट्रेन चलेगी।

-तेजस एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी।

अंत्योदय एक्सप्रेस लंबी दूरी की अनारक्षित ट्रेन होगी।