तेंदुए के भय से बेंगलुरु शहर के 130 स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं। जिन स्कूलों के बंद किया गया है उनमें 80 निजी और 50 सरकारी स्कूल शामिल हैं।

बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में हाल में एक तेंदुए को पकड़ा गया था इसके बाद आबादी के इलाके में दो और तेंदुए देखे गए हैं। इससे इलाके के लोगों में दहशत है। प्रशासन ने गुरुवार को जारी आदेश में 120 स्कूलों को बंद किए जाने की घोषणा की गई है। वन विभाग के  अधिकारियों के मुताबिक इलाके में एक ही तेंदुए के सबूत पाए गए हैं लेकिन विबज्योर स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक वहां पर दो और तेंदुए मौजूद हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग ने मिलकर अभियान चलाया हुआ है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रात भर तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। वन अधिकारी, स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस सर्विस को अलर्ट पर रखा गया है। सात फरवरी को शहर के विबज्योर स्कूल में घुसे एक तेंदुए ने हमला कर एक वेटनरी डॉक्टर सहित वन विभाग के 3 कर्मचारियों को घायल कर दिया था। पूरे दिन अभियान के बाद बड़ी मुश्किल से तेंदुए को पकड़ा जा सका था।

लोगों को अलर्ट किया : वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों को अपने घरों में बंद रहने की सलाह दी गई। प्रभावित इलाके में कई रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं। कर्नाटक के चीफ वन्य जीवन वार्डन रवि राल्फ ने कहा कि उनके विभाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में इस तरह के जानवरों को सुरक्षित रखने का तरीके बताए गए हैं।