ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दुसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 शतक लगाने वाली पहली टीम बन गई है। उस्मान खवाजा और जो बर्न्स के शतक की बदौलत ये रिकॉर्ड बना। स्टीवन स्मिथ और एडम वोजस के शतक से ये रिकॉर्ड और आगे बढ़ा।
	
	ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड का नंबर आता है जिनके 964 शतक हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 71 अंतर्राष्ट्रीय शतक रिकी पोंटिंग ने लगाये हैं। टी20 में सिर्फ आरोन फिंच ने शतक लगाया है। इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में मौजूदा कप्तान एलिस्टेयर कुक ने सबसे ज्यादा 28 शतक लगाया है वहीँ मार्कस ट्रेस्कोथिक ने सबसे ज्यादा 12 एकदिवसीय शतक लगाये हैं। एलेक्स हेल्स ने एकमात्र टी20 शतक लगाया है।
	
	तीसरे नंबर पर भारत है जिसके 688 शतक हैं। इनमें सबसे ज्यादा 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाये हैं। टी20 में सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने 1-1 शतक लगाया है।
	
	500 से ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों में इसके बाद वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।
	टीम
	    
	कुल अंतर्राष्ट्रीय शतक
	ऑस्ट्रेलिया     1002
	इग्लैंड     964
	भारत     688
	वेस्टइंडीज     629
	पाकिस्तान     543
	दक्षिण अफ्रीका     501
	श्रीलंका     393
	न्यूजीलैंड     377
	ज़िम्बाब्वे     107
	बांग्लादेश     77
	आयरलैंड     20
	स्कॉटलैंड     14





