जबलपुर। रेलवे स्टेशन के समीप मालगोदाम के अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे नगर निगम अमले और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान महिला एसआई घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मालगोदाम के समीप नगर निगम अतिक्रमण विरोधी दस्ता शुक्रवार सुबह अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा था। इसी दौरान सीएसपी अजीम खान और निगम के स्वास्थ्य अधिकारी केके दुबे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने निगमकर्मी पर लाठी भांज दी। इस दौरान सिविल लाइन थाना में पदस्थ एसआई संदीपिका घायल हो गईं। इसके बाद अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने काम रोक दिया।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी और निगमायुक्त मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद कार्रवाई फिर से शुरू हुई। दस्ता ने अतिक्रमण कर बनाई गईं 20 दुकानें तोड़ दी है।