देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी और निजी स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुजनों ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसतुतियां दीं।

कांग्रेसियों ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को

शाजापुर | पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला, ब्लाक व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसियों ने नेहरूजी द्वारा किए गए देश विकास के प्रथम प्रयासों को आज के भारत की नींव बताते हुए उन्हें याद किया। शनिवार को पूर्व जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाई गई। यहां एकत्रित कांग्रेसियों ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा नेहरूजी ने देश की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक विकास की रखी नींव से ही आधुनिक भारत का निर्माण हुआ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. बसंत कुमार भट्ट, बालकृष्ण चतुर्वेदी, वीरेंद्र व्यास, कैलाश मटोलिया, नीरज वैष्णव, कमरअली वारसी ने भी संबोधित किया। आशुतोष शर्मा, विनीत वाजपेयी, नरेंद्र श्रीवास्तव, अभिभाषकगण प्रदीप पाठक, सुधीर भट्ट, शैलेंद्रसिंह पायलट, जितेंद्र सिंदल, मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित अंबावतिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। संचालन अजय जाटव ने किया। आभार पार्षद रफीक पेंटर ने माना।

आगर-मालवा | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेस द्वारा गांधी उपवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार गौरे, ब्लाक अध्यक्ष पारस जैन, हनुमानदास गुप्ता, भीमसिंह नायक, नीलेश जैन सुवासरावाला, अब्दुल हकीम, अब्दुल वहाब मुल्तानी, अर्जुनसिंह राठौर, अमित अजमेरा, अंकुश भटनागर, रफीक मुल्तानी, गौरीशंकर सूर्यवंशी, कमल जाटव सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे। संचालन ओम शर्मा ने किया। आभार रऊफ मुल्तानी ने माना।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

आगर-मालवा | बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री संस्कार अकेडमी में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य और भाषण प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया और अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था सचिव पंकज अटल ने संबोधित कर बाल दिवस की जानकारी दी। संचालन छात्रा सलोनी जैन ने किया। जानकारी शिक्षक लोकेश शर्मा ने दी।

पं. नेहरू और पं. जोशी की जयंती मनाई

शुजालपुर | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू तथा मध्यभारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. लीलाधर जोशी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को गांधी पार्क के पीछे स्थित तपोवन में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पं. जोशी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पं. जोशी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जोशी उस पीढ़ी के नेता थे, जहां राजनीति मूल्यों के आधार पर अपनी विचारधारा के साथ की जाती थी, लेकिन आज के परिदृश्य में कई लोग स्वार्थ की राजनीति करते हैं। इस दौरान उन्होंने पं. जोशी से जुड़े प्रसंग भी सुनाए। कार्यक्रम में दीपू जोशी ने बताया कि बा साहब द्वारा दिए गए संस्कारों से ही आज हमारी यह पीढ़ी उनके बताए गए मार्ग पर चल रही है। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष बागमल जैन, पूर्व नपाध्यक्ष रचना जैन, केदार सिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, जपं अध्यक्ष अजबसिंह परमार, सईदुर्रहमान, कैलाश सोनानिया, महेंद्र नाहर, कय्यूम खान, गोविंद धनगर, आशीष तिवारी, प्रवीण जोशी, आलोक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, कैलाश उपलावदिया, नीरज जैन, जीवन राणा, सुनील सिसौदिया, अन्नू पठान, डाॅ. समंदर सिंह, दिनेश विजयवर्गीय, बबली जैन, मंगलसिंह राठौर, कुंवरलाल परमार, मोहनसिंह परमार सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

सुसनेर | चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर शनिवार को नगर में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राणा विक्रम सिंह के नेतृत्व में राणा हाउस में कार्यक्रम में पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फकीर मोहम्मद खान ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद मोहम्मद कुरैशी, जिला महामंत्री राणा चितरंजन सिंह, अमरसिंह सिसौदिया, दाणुसिंह सेमली, बद्रीसिंह सेमली, नारायणसिंह बायरा, रईस खान, नियामत खान, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

सारंगपुर | चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु पाटीदार, मोहनसिंह सोलंकी, शहर अध्यक्ष शाहिद अली खान, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप सादानी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद अली, नपा उपाध्यक्ष अच्छू भाई, बनवारीलाल मालवीय, निजाम कुरैशी, घनश्याम मालवीय, अमित दुबे आदि मौजूद थे।

तिलक स्कूल में चाचा

नेहरू को याद किया

मक्सी | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती शनिवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शासकीय तिलक उमावि स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक एल.एन राठौर , के.सी. कटारिया, आई.एल. पटेल, भावना पटवा, आर.एस. पाटीदार, आर.के. पाटीदार व एस. त्रिवेदी ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र संजय ने कविता पाठ किया। अध्यक्षता मनीष व्यास ने की। संचालन ओ. एस. कराड़ा ने किया। आभार संजय पाटीदार ने माना।

प्रतियोगिताएं हुईं

कालीसिंध | चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। साधना कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के लिए तात्कालिक भाषण, रंगोली, कहानी, गीत व कविता प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर संस्था की ममता राठौड़, इंदरसिंह, इमरान खान व अन्य शिक्षक मौजूद थे। संचालन नितिन जैन ने किया। आभार शिक्षक दामोदर ने माना।

टुकराना | पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को शासकीय प्रावि दिल्लौद्री में बाल दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पं. नेहरू के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। प्रधानाध्यापक भंवरलाल सौराष्ट्रीय ने बच्चों को संबोधित किया।

बच्चों ने कहानी सुनाई

आमला | गांव के शासकीय मावि और प्रावि के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, सनवेली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने कहानी-किस्से सुनाए। चाचा नेहरू को भी याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंकज पांडेय, शमशाद कुरैशी, प्रेमलता परमार, मोहनसिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

आगर | पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

सुसनेर | राणा हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसीजन।

शुजालपुर | पं. जाेशी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

शाजापुर | आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्यजन।

बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी

बेरछा | स्थानीय नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के विद्यार्थियों ने माॅडल बनाकर प्रस्तुत किए। कक्षा 12वीं के छात्र आसिफ पिता असलम शेख के पवन चक्की माॅडल को प्रथम स्थान मिला। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।

बोलाई में भी आयोजन

बोलाई | शासकीय प्रावि व मावि टिटोड़ीखेड़ा में नेहरू जयंती पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान रमजान खान ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके बताए आदर्शों पर चलने की बात कही। स्नेहलता सैर्या, महेश कुमार प्रजापति, परवीन मंसूरी, दक्षा गुरगेला व अध्यापक शौकत खान मौजूद थे।

सारंगपुर | नेहरूजी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर पुष्पांजलि दी।

आंगनवाड़ी में बाल दिवस मनाया

सारंगपुर | चाचा नेहरू की जयंती पर तीन आंगवाड़ियों पर बाल दिवस मनाया गया। वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 पर बाल दिवस के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कहानी, कविता, चुटकुले आदि सुनाए। इसके बदले में उन्हें चाकलेट आदि बांटे गए। इस अवसर पर वार्ड कार्यकर्ता शोभा टेटवाल, दीपा, बिलकिस बी, सीमा गोस्वामी, रानी पुरी, माया वर्मा सहित वार्ड की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।