इंदौर। आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन पेटलावद धमाकों के मुख्य आरोपी राजेंद्र कांसवा की गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार एसआईटी ने कांसवा की लोकेश्‍ान ट्रेस कर ली है। उसके महाराष्‍ट्र सीमा में होने का पता चला है।

एसआईटी ने जल्‍दी ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं राजेंद्र कांसवा को नियमों पर ताक पर रखकर विस्फोटक सामग्री देने वाले एक शख्‍स की धार जिले के बदनावर से गिरफ्तारी की खबर मिल रही है। इसकी पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल धार पुलिस अधीक्षक ने ऐसी किसी गिरफ्तारी से इनकार किया है। उल्‍लेखनीय है कि कांसवा की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम रखा गया है।

उधर कल कांसवा की की पत्नी, बच्चों सहित परिवार के दो अन्य सदस्यों को मंगलवार शाम मानपुर से हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।