पटना। जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन की 'स्वाभिमान रैली' के मद्देनजर भाजपा ने अपने होर्डिंग के स्लोगन बदल दिए हैं।

नीतीश कुमार के 'बिहार में बहार है' स्लोगन के जवाब में भाजपा के सारे होर्डिंग पर कल रात से ही यह नारे टंग गए है। एक नारा है- 'कल तक के जानी दुश्मन, अब सत्ता के यार हैं, हां भैया बिहार में बहार है'। जंगलराज पर एक नारा है- 'हत्या और लूट हो रहा लगातार है, हां भैया बिहार में बहार है'।

धान खरीद में हुई धांधली पर एक स्लोगन-'धान की खरीद का पैसा उधर है, हां भैया बिहार में बहार है।' चरमराती स्वास्थ्य सेवा पर कटाक्ष कराता एक नारा- 'दवाई के बिना मर रहे बीमार है, हां भैया बिहार में बहार है।' इसी तरह एक नारा है- 'युवा घर छोड़कर ढूंढने जाता रोजगार है, हां भैया बिहार में बहार है।' 'शिक्षकों पर होता लाठी से प्रहार है, हां भैया बिहार में बहार है।'