लखनऊ : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता आजम खां एक बार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि देश में मुसलमानों के हालात बेहतर नहीं हैं। ये बात उन्होंने हज रविवार को हज के लिए जा रहे पहले जत्थे से ही।

उन्होंने हज यात्रियों से कहा कि अपने हित की सरकार चुनें। बीती बातों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आप हज से वापस अपने देश ही लौटेंगे.. लेकिन लेकिन कुछ धार्मिक उन्माद फैलाने वाले राजनीतिज्ञ हमें पाकिस्तान भेजते हैं। हमारे लिए एेसे अल्फाजों का इस्तेमाल किया जाता है जिसे गुंडे भी बोलने से हिचकते हैं।

ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारी आपकी बनती है कि आपको यह मुल्क किसके हाथ में देना है। आजम खां ने कहा कि आज आप जिस हज हाउस में बेहतर सुविधाएं देख रहे हैं, वह सपा सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को यह अच्छा नहीं लगता होगा कि उनके साथ रिश्तेदार हज हाउस के अंदर नहीं आ पाते। इसकी वजह यह है कि हज हाउस में भीड़ जुटने से हम आपकी ठीक से खिदमत नहीं कर पाते।