टीवी स्टार रुबीना ने इंस्टाग्राम पर रियूनियन कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रुबीना के घर उनके दोस्तों को डांस और रिलैक्स करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस सृति झा को गुलाबी आंखें जो तेरी देंखीं पर झूमते हुए देखा जा सकता है। खतरों के खिलाड़ी के दौरान रुबीना के कटंटेस्ट रहे सिलेब्स की इस शो के दौरान कैसी भी बॉन्डिंग रही हो लेकिन उन सब चीजों को एक तरफ रखकर रुबीना ने ये खूबसूरत रियूनियन ऑर्गनाइज किया।रुबीना की पार्टी में उनकी करीबी दोस्त राजीव अदतिया, सृति झा, निशांत भट्ट और अनुपमा की अनेरी वजानी गेस्ट लिस्ट में थे। राजीव अदतिया ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में राजीव अदतिया को ‘आपकी नजरों ने समझा‘ गाने को गाते हुए देख सकते हैं। और उनकी सृति झा इस पर बहुत नजाकत से परफॉर्म भी करती नजर आ रही हैं।
Rubina Dilaik के घर हुई पार्टी
आपके विचार
पाठको की राय