बिहार | इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल द्वारा पकड़े गए लोग नजर आ रहे हैं। इन लोगों की पिटाई किए जाने की भी खबर है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। बिहार के वैशाली में बजरंग दल के लोगों ने छह को पकड़ा है, जो साधु के वेश में भीख मांग रहे थे। ये अलग धर्म के बताए गए हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल द्वारा पकड़े गए लोग नजर आ रहे हैं। इन लोगों की पिटाई किए जाने की भी खबर है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।वैशाली पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के कदम घाट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इनके पास से दो आधार कार्ड और चार मोबाइल मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं और सावन के महीने में बैल लेकर भीक्षा मांगते हैं।
साधु के वेश में भीख मांग रहे थे युवक
अगली खबर →
आपके विचार
पाठको की राय





