नई दिल्ली   एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी फौरन उनके घर पहुंचे और उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की और इस जीत पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक शानदार सांसद और राज्यपाल रही हैं। उनके जीवन का संघर्ष, सेवा और सफलता सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।