बिलासपुर। खेत में काम करने के दौरान किसान को बिच्छू काट लिया। इससे किसान की हालत गंभीर हो गई। कुछ समय बाद वह बेहोश हो गया। इस बीच स्वजन ने पुलिस की डायल 112 सेवा को फोन कर मदद मांगी। सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसान को बेहोशी की हालत में खेत से बाहर निकाला और पुलिस वाहन से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।मस्तूरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रलिया के रहने वाले बैजू सोनवानी पिता अंजोर सोनवानी खेती किसानी का काम करते हैं। वर्षा होने के कारण खेत में फसल लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को वे अपने स्वजन के साथ काम करने खेत गए थे। फसल लगाने के लिए खेत की जोताई कर रहे थे। इसी दौरान किसान को बिच्छू काट लिया। कुछ समय बाद दर्द से परेशान होकर किसान जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान स्वजन भी अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। बैजू सोनवानी ने आवाज देकर स्वजन को बुलाया और बिच्छू काटने के बारे में जानकारी दी। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई सुविधा नहीं थी।